ईजा बोई शगुन योजना उत्तराखंड 2024 | Eja Boi Shagun Yojana: गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 2,000/- रुपए, जानें क्या है प्रक्रिया?

Eja Boi Shagun Yojana
Rate this post

ईजाबोई शगुन योजना उत्तराखंड, इजा बोई शगुन योजना,योजना के लाभ, पात्रता, अधिकारिक वेबसाइट, आवेदन कैसे करें?,योजना के लाभार्थी , हेल्पलाइन नंबर, Eja Boi Shagun Yojana In Hindi, Eja Boi Yoajan, Ija Boi Shagun Yojana Uttarakhand, Yojana Key Points, Eligibility Criteria, Beneficiaries, Required Documents, Official Website.

Eja Boi Shagun Yojana: एक नजर में

आर्टिकल का नाम Eja Boi Shagun Yojana in Hindi
योजना का नामईजा बोई शगुन योजना
किसने शुरू कीउत्तराखंड सरकार ने
कब शुरू की गयी9 नवंबर 2023
सम्बंधित विभाग/मंत्रालयचिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड
योजना का उद्देश्यलोगों को जच्चा-बच्चा के लिए सुरक्षित अस्पताल में प्रसव कराने के लिए प्रेरित करना।
आर्थिक मदद2,000/- रुपए
लाभार्थीउत्तराखंड की महिलाएं।    
स्टेटसलागू है।
आवेदन का तरीकासरकारी अस्पताल में प्रसव होने पर अस्पताल द्वारा लाभ दिया जाएगा।
ऑफिसियल Websitehttps://health.uk.gov.in/
हेल्पलाइन013-52608763

ये भी पढ़ेंजननी सुरक्षा योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | JSY Online Apply: गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 1400/- रूपये तथा 1000/- रूपये के साथ अन्य लाभ

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ईजाबोई शगुन योजना क्या है?

ईजा बोई शगुन योजना, उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश की गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चे के स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर चलाई जा रही है। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव कराने और जच्चा-बच्चा के सुरक्षित स्वास्थ्य के लिए अस्पताल में 48 घंटे रुकने वाली महिला (प्रसूता) को 2000/- रुपए की उपहार राशि दी जाएगी। यह धनराशी, जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि से अलग होगी।

उत्तराखंड में महिलाओं को पहाड़ की रीढ़ कहा गया है। दरअसल उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में गर्भवती महिलाएं प्रसव कराने के लिए अस्पताल तभी पहुंचती हैं, जब स्थिति गंभीर हो। लेकिन कई बार गंभीर स्थिति में जच्चा-बच्चा की मौत भी हो जाती है। इसीलिए जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य को ध्यान में रखना और भी आवश्यक है। इससे पहले भी जननी सुरक्षा योजना भी चलाई जा रही है परन्तु जननी सुरक्षा योजना के तहत संस्थागत प्रसव कराने वाली शहरी महिलाओं को 1000/- रुपए व ग्रामीण महिलाओं को 1400/- रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।

यदि आप भी ईजा बोई शगुन योजना 2024 में आवेदन करके योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो नीचे दी गयी जानकारियों को ध्यान से पढ़ें जैसे- आवेदन कैसे करें, आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण लिंक, पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेज।

नोट- आवेदन करने, रजिस्ट्रेशन करने तथा अन्य जानकारी के लिए महत्वपूर्ण लिंक का टेबल, आर्टिकल के अंत में में दिए है।

Eja Boi Shagun Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  1. सुरक्षित प्रसव राज्य में एक बड़ी चुनौती रहा है। इसी को ध्यान में रखकर राज्य सरकार ने राज्य स्थापना दिवस पर इस पहल की शुरुआत की है, जिसका मकसद मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाना व संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना है।
  2. प्रसव होने के बाद सरकारी अस्पताल में 48 घण्टे तक रुकने पर प्रसूता महिला को राशि दी जाएगी।
  3. ईजा बोई योजना के तहत अस्पताल में जच्चा-बच्चा का मुफ्त इलाज किया जाएगा।
  4. यह प्रयास किया जा रहा है कि शत-प्रतिशत प्रसव अस्पताल में ही हों, जिससे जच्चा-बच्चा, दोनों सुरक्षित रहें।
  5. सुरक्षित प्रसव के लिए उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को जिला चिकित्सालय या स्वास्थ्य इकाइयों के पास में आश्रय प्रदान करने के लिए जल्द ही बर्थ वेटिंग होम, वन स्टॉप सेन्टर में संचालित कर दिया जायेगा।  

ईजा बोई शगुन योजना के लिए पात्रता

  1. आवेदक महिला को उत्तराखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
  2. आवेदक महिला का प्रसव सरकारी अस्पताल में किया होना चाहिए ।
  3. सरकारी अस्पताल में प्रसव होने के बाद प्रसूता महिला का 48 घण्टे तक अस्पताल में रुका होना आवश्यक है।

आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. आय प्रमाण पत्र
  4. मोबाइल नंबर
  5. बैंक खाते की जानकारी
  6. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

ईजा बोई शगुन योजना में आवेदन कैसे करें? (Eja Boi Shagun Yojana Online Apply)

  • यदि आप Eja Boi Shagun Yojana का लाभ चाहते हैं तो आपको बता दें की इस योजना में आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
  • लाभ लेने के लिए क्या क्या करना होगा उसकी जानकारी नीचे दे दी गयी है।
  • इसके अलावा अन्य जानकारी के लिए नीचे नीचे दिए गए Important Link Section के सेक्शन में दिए गए लिंक को देखें।   

ये भी पढ़ें पीएम सूर्योदय योजना 2024 | PM Suryaghar Yojana: घर की छतों पर फ्री में लगवाएं सोलर पैनल, आवेदन करें

ईजा बोई योजना का लाभ कैसे लें?

  • जो महिला ऊपर दी गयी पत्रताओं को पूरा करती हो वह महिला उत्तराखण्ड ईजा बोई शगुन योजना का लाभ सरकारी अस्पताल में प्रसव के बाद अस्पताल में 48 घण्टे तक रुकने के बाद प्राप्त कर सकती है।
  • अस्पताल द्वारा महिला के आधार कार्ड तथा बैंक खाते तथा अन्य दस्तावेजों की जानकारी मांगी जाएगी।
  • इसके बाद लाभार्थी महिला को अस्पताल द्वारा 2,000/-रुपए की प्रोत्साहन राशि नके दिए गए बैंक खाते में दी जाएगी।

Eja Boi Shagun Yojana PDF Form-

जैसा की ऊपर बताया गया है की योजना में आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है इसीलिए इसका पीडीऍफ़ फॉर्म भी उपलब्ध नहीं है। आप ऊपर दी गयी प्रक्रियाओं को फॉलो करके योजना का लाभ ले सकती है।

अस्पताल में 48 घंटे रुकना जरुरी क्यों होता है?

  • प्रसव के बाद के 48 घंटे जच्चा-बच्चा के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। इस पूरी समय अवधि में न केवल बच्चे, बल्कि जच्चा को भी संक्रमण का खतरा होता है। वहीं, किसी प्रकार की समस्या होने पर जान का खतरा भी बढ़ जाता है।
  • नवजात शिशुओं की करीब 40% मृत्यु प्रसव के दौरान या प्रसव के बाद 24 घंटे के अंदर होती है। ऐसे में जरूरी है कि जच्चा-बच्चा चिकित्सकों की निगरानी में रहें। 

ये भी पढ़ें UP Bijli Sakhi Yojana 2024 | बिजली सखी योजना ऑनलाइन आवेदन

Important Link Section

MHFW Dpt. Official WebsiteCLICK HERE
Eja Boi Shagun Yojana Official WebsiteUPDATE SOON
Eja Boi Shagun Yojana Apply Online NO NEED
Check Application StatusNA
Eja Boi Shagun Yojana Mobile AppNA
Join Our Telegram ChannelCLICK HERE
Join Our Whatsapp GroupCLICK HERE
ये भी पढ़ें

FAQs

Q. ईजा-बोई शगुन योजना क्या है?

इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव कराने और जच्चा-बच्चा के सुरक्षित स्वास्थ्य के लिए अस्पताल में 48 घंटे रुकने वाली महिला (प्रसूता) को 2000/- रुपए की उपहार राशि दी जाएगी।

Q. Eja Boi Shagun Yojana का लाभ कैसे मिलेगा?

कोई महिला सरकारी अस्पताल में प्रसव करने के बाद अस्पताल में 48 घण्टे तक रुकने के बाद Eja Boi Shagun Yojana का लाभ प्राप्त कर सकती है।

Q. ईजा बोई शगुन योजना को किसने शुरू किया है?

उत्तराखंड सरकार ने

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media
Scroll to Top