बकरी पालन लोन योजना | UP Bakri Palan Yojana 2024: बकरी पालन कुल लागत का 50% सब्सिडी दे रही सरकार, ऐसे करें लोन के लिए आवेदन-

Bakri Palan Yojana
3.3/5 - (3 votes)

उत्तर प्रदेश बकरी पालन योजना, यूपी बकरी पालन योजना 2024, बकरी पालन लोन सब्सिडी up, बकरी पालन योजना ऑनलाइन आवेदन, अधिकारिक वेबसाइट, आवेदन कैसे करें? nlm योजना बकरी पालन, हेल्पलाइन नंबर (UP Bakri Palan Yojana, UP Bakri palan Loan Yojana, Bakri Palan Loan, Bakri Palan Ke Liye Loan Kaise Milega, Bakri Palan Yojana UP, Bakri Palan Loan Online Apply, Bakri Palan Subsidy in UP, Bakri Palan Yojana Online Apply, Bakri palan Loan Yojana, Bakri Palan Yojana Form, Yojana Key Points, Eligibility Criteria, Beneficiaries, Required Documents, Official Website.

UP Bakri Palan Yojana 2024: एक नजर में

आर्टिकल का नाम UP Bakri Palan Yojana 2024 in Hindi
योजना का नामबकरी पालन योजना उत्तर प्रदेश
किसने शुरू कीउत्तर प्रदेश सरकार ने
कब शुरू की गयी2023
सम्बंधित विभाग/मंत्रालयपशुपालन विभाग
योजना का उद्देश्यउत्तर प्रदेश के नागरिकों को उनका व्यवसाय स्थापित करने के लिए बकरी पालन पर सब्सिडी देना तथा प्रदेश में पशुपालन को बढ़ावा देना।   
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के नागरिक
सब्सिडी50% तक
स्टेटसलागू है
आवेदन का तरीकाऑनलाइन & ऑफलाइन  (Online & Offline)
ऑफिसियल Websitehttps://nlm.udyamimitra.in/
हेल्पलाइनNA

ये भी पढ़ेंUP सोलर पंप सब्सिडी योजना 2024: किसानो को कम कीमत पर मिलेंगे सोलर पंप, यहाँ से करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP Bakri Palan Yojana 2024 क्या है?

उत्तर प्रदेश सरकार बकरी पालन योजना के माध्यम से प्रदेश के लोगों को पशुपालन की दिशा में प्रोत्साहित कर रही है। UP Bakri Palan Yojana को राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत पशुपालन विभाग द्वारा शुरू किया गया है। जिसके तहत जो लोग बकरी पालन का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं उनको बकरी पालन की यूनिट लगाने पर कुल लागत का 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है। इस योजना में लाभार्थी को 20 लाख रूपये से लेकर 1 करोड़ रूपये तक का लोन दिया जाएगा।

किसानों की आय बढ़ाने में पशुपालन की अहम भूमिका होती है। पशुपालन के क्षेत्र में बकरी पालन में अधिक मुनाफा माना जाता है। इसीलिए सभी राज्य सरकारों का ध्यान इसकी ओर जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार की इस Bakri Palan Yojana UP से जहाँ एक तरफ बेरोजगार युवाओं को अपना रोजगार करने का अवसर मिलेगा वहीँ किसान, किसानों का समूह भी खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। सरकार ने 5 श्रेणियों में इस योजना को पशुपालकों के लिए शुरू किया है। इसके त‍हत 100  बकरियों की यूनिट लगाने पर 5 बीजू बकरे दिए जाएंगे तथा 200 बकरियों की यूनिट लगाने पर 10 बीजू बकरे दिए जाएंगे। इन सभी पर कुल लागत का 50% अनुदान दिया जायेगा।

यदि आप भी UP Bakri Palan Yojana में आवेदन करके योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो नीचे दी गयी जानकारियों को ध्यान से पढ़ें जैसे- आवेदन कैसे करें, योजना के लाभ, आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण लिंक, पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेज।  

ये भी पढ़ें यूपी किसान पेंशन योजना: प्रदेश के किसानो को मिलेगी 3000/- रूपये की पेंशन

नोट- आवेदन करने, रजिस्ट्रेशन करने तथा अन्य जानकारी के लिए महत्वपूर्ण लिंक का टेबल, आर्टिकल के अंत में दिया है।

UP Bakri Palan Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  1. UP Bakri Palan Yojana का प्रारंभ राष्ट्रीय पशुधन मिशन यानी National Livestock Mission (एनएलएम) के तहत किया गया है।
  2. राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत 100 से 500 बकरी की 5 तरह की यूनिट लगाने पर अधिकतम 50% तक का अनुदान देने का प्रावधान है।
  3. राज्य सरकार द्वारा पशुपालक को 5 श्रेणी में अनुदान देने का प्रावधान किया गया है।
  4. किसी भी तरह का अनुदान लेने के लिए पहले आपको पशुपालन में प्रशिक्षण लेना पड़ेगा।
  5. एकल किसानों को बकरी पालन की यूनिट लगाने के लिए पर्याप्त जमीन एवं अन्य जरूरी इंतजाम करने होंगे तथा इसका प्रमाण भी दिखाना पड़ेगा।
  6. अगर किसान समूह में इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो वे स्वयं सहायता समूह या कृष‍ि उत्पादक संगठन बनाकर भी आवेदन कर सकेंगे।
  7. इस योजना के तहत लाभार्थी 20 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपए तक लोन प्राप्त कर सकते हैं। 
  8. इस लोन को चुकाने के लिए आपको प्रत्येक महीने बहुत ही कम मासिक क़िस्त देनी होगी।
  9. इस योजना के माध्यम से राज्य के पढ़े-लिखे या अनपढ़ नागरिक भी अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
  10. बकरी पालन में न केवल ग्रोथ ज्यादा होती है बल्कि इसके दूध को बेचकर दोहरा लाभ भी उठाया जा सकता है।

ये भी पढ़ेंTAFCOP Portal 2024 | Tafcop Consumer Portal: आपके नाम पर कितने सिम एक्टिव हैं, चेक करें, ब्लॉक करें @ tafcop.dgtelecom.gov.in Portal

UP Bakri Palan Loan Yojana के लिए पात्रता

  1. आवेदक को उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  2. आवेदक पशुपालन में प्रशिक्षण प्राप्त किया हुआ हो।
  3. बकरी पालन के लिए पर्याप्त जमीन तथा अन्य जरुरी इंतजाम होने चाहिए।
  4. किसान सहकारी समितियां, किसानों के संयुक्त देयता समूह एवं कंपनी कानून की धारा 8 के तहत गठित कंपनी भी इस योजना के लिए पात्र होंगे।

ये भी पढ़ेंमुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना 2024| UP MYUVA Yojana: 50 लाख युवाओं को रोजगार, मिलेगा 5 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन

यूपी बकरी पालन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. आय प्रमाण पत्र
  3. बैंक खाता पासबुक
  4. निवास प्रमाण पत्र
  5. मोबाइल नंबर
  6. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  7. बकरी पालन संबंधित प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
  8. पर्याप्त जमीन एवं अन्य जरूरी इंतजाम होने के प्रमाण (खसरा खतौनी)
  9. अगर जमीन लीज पर ली गई है तो लीज एग्रीमेंट की कॉपी।
  10. योजना की लागत के लिए यदि बैंक से लोन लिया गया है तो बैंक का सहमति पत्र।
  11. जिस श्रेणी में यूनिट लगानी है, उसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट अर्थात DPR

ये भी पढ़ें- यूपी रोजगार संगम योजना: प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को मिलेगा 1500/- तक का बेरोजगारी भत्ता

यूपी बकरी पालन योजना में आवेदन कैसे करें? / UP Bakri Palan Yojana 2024 Online Apply

  • नीचे दिए गए Important Link Section के सेक्शन में जाकर UP Bakri Palan Yojana apply online के सामने CLICK HERE पर CLICK करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा जहाँ आपको Login as Entrepreneur पर CLICK करना है।
Bakri Palan Yojana
  • अब इस तरह का एक पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP को वेरीफाई करना होगा।
Bakri Palan Yojana
  • इसके बाद आपके सामने इस तरह से आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। इसमें मांगी गयी सभी जानकारी को दर्ज करके तथा आव्दाश्यक दस्तावेजों को अटैच करके सबमिट कर देना है।
Bakri Palan Yojana
  • इस तरह आप सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेंगे।

ये भी पढ़ेंप्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना | PM Vidya Lakshmi Education Loan yojana 2024: देश-विदेश में पढ़ाई के लिए यहाँ मिलेगा सस्ते में एजुकेशन लोन

Bakri Palan Yojana Login Process(लॉग इन प्रक्रिया)-

  • नीचे दिए गए Important Link Section के सेक्शन में जाकर UP Bakri Palan Yojana apply online के सामने CLICK HERE पर CLICK करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा जहाँ आपको Login as Entrepreneur पर CLICK करना है।
Bakri Palan Yojana
  • अब एक पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP को वेरीफाई करना होगा।
  • OTP के वेरीफाई होते ही आप लॉग इन हो जायेंगे।

ये भी पढ़ेंगोपाल क्रेडिट कार्ड योजना | Gopal Credit Card Yojana 2024: किसानों को मिलेगा 1 लाख रूपए तक का ब्याज मुक्त लोन, ऐसे करें आवेदन

UP Bakri Palan Yojana Form-

योजना का फॉर्म ऑफलाइन उपलब्ध नहीं है। हालाँकि आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है जिसके लिए आपको अपने ब्लाक में जाकर सम्बंधित अधिकारी से मिलना होगा। इसके अलावा अन्य योजनाओं की जानकारी तथा उनमे आवेदन करने के लिए yojanasaar.in पर विजिट करते रहें।

बकरी पालन से कमाई-

यह इस बात पर निर्भर करेगा की बकरी पालन में सभी जरुरी चीजो का ध्यान रखा जा रहा है या नहीं। अगर 50 बकरियों का उदाहरण लिया जाये और अगर सब कुछ ठीक तरह से किया जाये तो इसमें अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। इसे ऐसे समझिए-

  • एक बकरी साल में कम से कम 4 बच्चे देती है तो 50 बकरियां मिलकर कम से कम 200 बच्चे देंगी।
  • एक बकरी पूरी तरीके से 1.5 साल में 25 किलो की हो जाती है इस हिसाब से उन 200 बकरियों का 5,000 किलो मटन आपके पास तैयार होगा। जिसमे 50 माता बकरियां शामिल नहीं है।
  • अब अगर मटन का भाव औसतन 600 रुपए प्रतिकिलो मन जाये तो इस हिसाब से हम 5,000 X 600 करते हैं।  
  • अतः यह राशि 30,00,000/- रूपये (तीस लाख रूपये) हो जाती है।
  • आर्थात आपने औसतन 4.25 लाख (चार लाख पच्चीस हज़ार) रुपए लगाए और आपको  30,00,000/- रूपये मिले।  
  • अब अगर इन 30 लाख में से 4.25 लाख बकरियों का लागत + डेढ़ साल का बकरियों के लिए चारा लगभग 1 लाख मान लें तो इस हिसाब से पूरा खर्चा 5 लाख 25 हजार रूपये हो जाता है।  
  • अब कुल बचत की बात करते हैं:- (30 लाख – 5.25 लाख = 24 लाख 75 हजार)।
  • अर्थात आप डेढ़ साल साल में 24 लाख 75 हजार के प्रॉफिट में रहे।

ये भी पढ़ेंUP Bijli Sakhi Yojana 2024 | बिजली सखी योजना ऑनलाइन आवेदन

Bakri Palan Trainning

अगर आप यूपी में बकरी पालन का प्रशिक्षण लेना चाहते हैं तो आप भेड़-बकरी केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट http://www.cirg.res.in/ पर जाकर इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा किसान केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मथुरा से भी संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंयूपी पंख पोर्टल 2024 | UP Pankh Portal: कक्षा 9 से 12 वीं तक के छात्रों का ऑनलाइन करियर गाइडेंस पोर्टल- RegistREGISTRATION, Login

इन पांच श्रेणियों में मिलेगा अनुदान

  1. 100 बकरियों और 5 बीजू बकरे की यूनिट लगाने पर कुल खर्चा 20 लाख रुपये मानते हुए इस पर 10 लाख रुपये तक का अधिकतम अनुदान दि‍या जाएगा।
  2. 200 बकरियों और 10 बीजू बकरे की यूनिट लगाने पर 40 लाख रुपये की लागत पर अधिकतम 20 लाख रुपये का अनुदान दि‍या जाएगा।
  3. 300 बकरियों और 15 बीजू बकरे की यूनिट लगाने पर 60 लाख रुपये की लागत पर 30 लाख रुपये का अनुदान दि‍या जाएगा।
  4. 400 बकरियों और 20 बीजू बकरे की 80 लाख रुपये तक की लागत वाली यूनिट लगाने पर अधिकतम अनुदान 40 लाख रुपये का अनुदान दि‍या जाएगा।
  5. 500 बकरियों और 25 बीजू बकरे की यूनिट की परियोजना लागत 1 करोड़ रुपये मानते हुए इस पर 50 लाख रुपये का अनुदान दि‍या जाएगा।

ये भी पढ़ें- पीएम सूरज पोर्टल 2024: बैंक नहीं, अब सीधा सरकार से मिलेगा 15 लाख तक का बिज़नस लोन

Important Link Section

Animal Husbandry Official WebsiteCLICK HERE
UP Bakri Palan Yojana apply onlineCLICK HERE
UP Bakri Palan Yojana LoginCLICK HERE
Bakri Palan Yojana Mobile AppNA
Join Our Telegram ChannelCLICK HERE
Join Our Whatsapp GroupCLICK HERE

FAQs

Q. उत्तर प्रदेश बकरी पालन योजना क्या है?

इस योजना में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बकरियों के पालन करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने हेतु लोन पर सब्सिडी प्रदान की जाती है।

Q. UP Bakri Palan Yojana में लाभार्थी को कितने रुपए तक का लोन दिया जाएगा?

UP Bakri Palan Yojana के तहत लाभार्थी को 20 लाख से लेकर 1 करोड़ रूपये तक का लोन दिया जाएगा।

Q. Bakri Palan Yojana कौन से राज्य में संचालित है?

उत्तर प्रदेश के अलवा बिहार तथा अन्य राज्यों में भी।

Q. Bakri Palan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

https://nlm.udyamimitra.in/

Q. बकरी पालन के लिए लोन कैसे मिलेगा?

यदि आप पशुपालक हैं और बकरी पालन का बिज़नस शुरू करना चाहते हैं तो आप https://nlm.udyamimitra.in/ पर जाकर लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media
Scroll to Top